ब्रेकिंग न्यूज

एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस में लगी आग, 5 लोगों का मिला शव

 


गाजीपुर जिले में बड़ा हादसा हुआ है। यहां बस में लगी आग के बाद अभी तक पांच शव बाहर निकाले गए हैं। कई लोग झुलस गए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  हादसे का शिकार हुई बस बरातियों से भरी बताई जा रही है। कुल 30 बराती बस में सवार थे। सूचना पाकर मौके पर मोबाइल फोरेंसिक टीम भी पड़ताल के लिए पहुंच गई है। इस हादसे में पांच  लोगों के मौत की पुष्टि हुई है।

जिसमें 3 पुरुष और 2 महिलाएं शामिल हैं। वहीं दर्जनभर लोग झुलसे हुए हैं। 2 लोगों की हालत गंभीर है। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।
सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि यहां एक निजी बस में आग लग गई है। एचटी लाइन के संपर्क में आने से बस हादसे का शिकार हो गई। आग की चपेट में आने से कई लोग झुलस गए हैं। हालांकि, अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बस एक वैवाहिक कार्यक्रम में जा रही थी।मरदह थाना के 400 मीटर के पास एचटी तार के संपर्क में आने से बस में आ आग लग गई। पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक  भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गाड़ी जनपद के बाहर की है। यह घटना कैसे हुई है देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर हादसे का संज्ञान लिया। मुख्यमंत्री ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने झुलसे लोगों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। मृतक के परिजनों को 5-5 लाख की आर्थिक सहायता दी जाएगी।  झुलसे लोगों को 50-50 हजार की सहायता देने का ऐलान हुआ है।


कोई टिप्पणी नहीं