ब्रेकिंग न्यूज

नाबालिग के साथ रेप का आरोपी डॉक्टर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार

 


नोएडा के सेक्टर-8 में एक बच्ची से रेप के आरोपी डॉक्टर को थाना फेज-1 पुलिस ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है। उसे जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। पीड़ित परिजनों की शिकायत पर थाना फेज-1 पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए तीन टीमों को गठित किया था। 12 घंटे की तलाश के बाद जानकारी मिली कि आरोपी सेक्टर-10 पार्क में बने खंडहर में छुपकर बैठा था। पुलिस ने उसे चारो ओर से घेर कर सरेंडर करने के लिए कहा।नोएडा के थाना फेस 1 इलाके में गुरुवार को 10 साल की एक बच्ची के साथ रेप करने का मामला सामने आया था। रेप का आरोपी उसके पड़ोस में रहने वाला एक डॉक्टर था। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शुक्रवार सुबह थाना फेस-1 पुलिस और आरोपी डॉक्‍टर के बीच हुई मुठभेड़ के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोनों पैरों में गोली लगी है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 2 नवंबर को थाना फेस-1 में पीड़िता के पिता ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ अभियुक्त शहजाद, निवासी सेक्टर-8, जेजे कॉलोनी, नियर जामा मस्जिद मदर डेयरी वाली गली, नोएडा द्वारा दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए कई पुलिस टीम का गठन किया गया

कोई टिप्पणी नहीं