ब्रेकिंग न्यूज

UP में 24 घंटे बाद दिखेगा बिपरजॉय का असर

 


गुजरात के बाद राजस्थान में तबाही मचा रहे बिपरजॉय तूफान का असर उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा। हालांकि इसका असर राजस्थान जितना नहीं होगा लेकिन बारिश और तेज हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 घंटे बाद यानी रविवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश से तूफान उत्तर प्रदेश में दस्तक दे सकता है। हालांकि हालात चिंताजनक नहीं होंगे। तूफान के गुजरने के बाद मानसून आगे बढ़ेगा।आज यानी शनिवार के मौसम की बात करें, तो पूर्वी उत्तर प्रदेश के जिलों में हीटवेव की कंडीशन बनी रहेगी। वही पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 40 किमी. की रफ्तार से धूलभरी आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। शुक्रवार के मौसम की बात करें, तो मथुरा-वृंदावन में 0.5 मिमी. बारिश रिकॉर्ड की गई। वहीं नोएडा में भी जमकर बादल बरसे।CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी  ने बताया तूफान पूर्वी उत्तर प्रदेश के रास्ते दाखिल हो सकता है। गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बलिया, मऊ, महराजगंज, कौशांबी, अंबेडकरनगर समेत इन जिलों में असर पहले देखने को मिलेगा। यहां बारिश के साथ 20 से 30 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।  मौसम विज्ञानी ने बताया कि बिपरजॉय का असर अगले 24 घंटे में दिख सकता है। हालांकि, तूफान लगातार कमजोर हो रहा है। तूफान के कराची की तरफ जाने के बाद ही देश में मानसून की रफ्तार आगे बढ़ेगी। उत्तर प्रदेश में जून के आखिरी हफ्ते में मानसून दस्तक देगा।

कोई टिप्पणी नहीं