ब्रेकिंग न्यूज

ग्राम सभा में 28 लाख का घोटाला, प्रधान व सेक्रेटरी से रिकवरी के आदेश


सुलतानपुर जिले के  पंचायत रामापुर विकासखण्ड धनपतगंज जनपद सुलतानपुर में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनान्तंगत निर्मित कराये गये शौचालयों का स्थलीय सत्यापन / निरीक्षण जिला पंचायतराज अधिकारी सुलतानपुर द्वारा किया गया था। जिला पंचायतराज अधिकारी द्वारा किये गये स्थलीय निरीक्षण/ सत्यापन में ग्राम पंचायत रामापुर में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजनागत निर्मित कराये गये शौचालयों के निर्माण में शासकीय धनराशि रू0 28,74,800.00 का दुरुपयोग/वित्तीय अनियमितता किये जाने की प्रथमदृष्टया पुष्टि हुई थी। तत्क्रम में  अरविन्द कुमार सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान एवं  राधेश्याम कुशवाहा, पंचायत सचिव / ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम पंचायत रामापुर विकासखण्ड धनपतगंज जनपद सुलतानपुर को पृथक-पृथक कारण बताओ नोटिस जारी कराया गया था। नोटिस के सम्बन्ध में  अरविन्द कुमार सिंह, पूर्व ग्राम प्रधान एवं  राधेश्याम कुशवाहा पंचायत सचिव / ग्राम पंचायत अधिकारी द्वारा अपना पृथक-पृथक स्पष्टीकरण/उत्तर प्रस्तुत किया गया, जो परीक्षणोपरान्त ग्राहय नही पाया गया। तदोपरान्त जिला मजिस्ट्रेट  सुलतानपुर के आदेश संख्या 2193 दिनांक 07.06.2023 द्वारा दुरूपयोग की गयी कुल शासकीय धनराशि मु0 28,74,800,00 रू० में से आधी धनराशि मु० 14,37,300.00 रू०  अरविन्द कुमार सिंह पूर्व ग्राम प्रधान ग्राम पंचायत रामापुर विकासखण्ड धनपतगंज जनपद सुलतानपुर से वसूली किये जाने का निर्देश प्रभारी अधिकारी संग्रह / अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व सुलतानपुर को देते हुए वसूली प्रमाण-पत्र जारी किया गया है। इसी प्रकार प्रकरण उत्तरदायी पाये गये  राधेश्याम कुशवाहा, तत्कालीन पंचायत सचिव / ग्रा०प०अ० से दुरूपयोग की धनराशि मु० 14,37.300.00 रू0 की वसूली इनके वेतन से किये जाने हेतु जिला पंचायतराज अधिकारी, सुलतानपुर को निर्देश दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं