ब्रेकिंग न्यूज

2 दिन बाद प्री-मानसून बारिश


लखनऊ चक्रवात बिपरजॉय के चलते मौसमी बदलाव का असर उत्तर प्रदेश पर भी नजर आ रहा है। एक तरफ जहां पश्चिम उत्तर प्रदेश के 13 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के 8 शहरों में हीटवेव का अनुमान है। प्रदेश में गुरुवार को प्रयागराज सबसे ज्यादा गर्म शहर रहा। यहां 44.5°C पारा रिकॉर्ड किया गया। वहीं बिजनौर की नजीबाबाद की रात सबसे ठंडी 24°C दर्ज की गई।शुक्रवार को भी उत्तर प्रदेश के ज्यादातर शहरों में तेज हवाएं चलेंगी। गुरुवार को 13 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रहीं थीं।राहत की बात यह है कि 2 दिन बाद कुछ शहरों में प्री-मानसून बारिश हो सकती है। उधर शुक्रवार सुबह तक बिपरजॉय कच्छ से गुजरकर राजस्थान की तरफ बढ़ा है। मौसम वैज्ञानिकों को अनुमान है कि बिपरजॉय का सीधे तो उत्तर प्रदेश पर कोई असर नहीं होगा। लेकिन राजस्थान, हरियाणा से सटे जिलों में हल्का असर हो सकता है।कानपुर की CSA यूनिवर्सिटी के मौसम विज्ञानी  के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 18 जून से प्री-मानसून बारिश शुरू हो सकती है। हालांकि, कानपुर मंडल में प्री-मानसून का इफेक्ट 20 से 21 जून तक आएगा। यहां अगले 5 दिनों तक बादलों की आवाजाही बनी रहेगी। मगर, गर्म हवाओं के थपेड़े और उमस लोगों को परेशान करेगी।दरअसल, दक्षिणी-पश्चिमी हवाएं अपने साथ नमी लेकर आ रही हैं। यही नम हवाएं उत्तर प्रदेश में प्री-मानसून बारिश कराएंगी। उधर बिपरजॉय के असर से रविवार तक मानसून फिलहाल वहीं अटका रहेगा जहां तक 11-12 जून को पहुंच चुका था।

कोई टिप्पणी नहीं