ब्रेकिंग न्यूज

गैस गीजर फटने से मकान की छत उड़ी


लखनऊ आज रविवार की सुबह आगरा जिले में बड़ा हादसा हो गया। यहां गैस गीजर फट गया। धमाका इतना तेज था कि मकान की छत उड़ गई। पूरा मकान ढह गया। मलबे में पति-पत्नी और बेटी दब गए। धमाके की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। पुलिस को सूचना दी गई। मलबे से तीनों को बाहर निकालकर  जिला चिकित्सालय ले गए। महिला की हालत ज्यादा गंभीर है। उन्हें निजी अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।यह पूरी घटना शाहगंज थाना अंतर्गत कमला खां दरगाह के पास की है।
                                         
यहां करीम उम्र लगभग 25 वर्ष पत्नी गजला और 4 साल की बेटी साफिया के साथ रहते हैं। सुबह करीब 6 बजे गजला ने उठाकर गैस गीजर को ऑन किया। इसके बाद वह चाय बनाने किचन में चली गई। थोड़ी देर बाद तेज धमाका हुआ।गैस गीजर से हुआ धमाका इतना तेज था कि 100 मीटर तक आवाज सुनाई दी। पड़ोस में रहने वाले अफजल ने बताया कि धमाका इतना तेज था कि ऐसा लगा जैसे बम फट गया हो। आसपास के मकान भी हिल गए। जब बाहर आकर देखा तो पता चला कि करीम का मकान ढह गया है। वहीं करीम के घर से थोड़ी दूर रहने वाले लोगों ने बताया कि उनका घर हिल गया। ऐसा लगा जैसे भूकंप आया हो।धमाके में मकान की छत ढह गई। दीवारें उड़ गईं। पूरा मकान ध्वस्त हो गया। मलबे में करीम, गजला और साफिया दब गए। चीख-पुकार मच गई। मकान के दूसरे हिस्से में रहने वाले करीम के भाई और अन्य लोग मदद को पहुंचे। बड़ी मुश्किल से उन्होंने मलबा हटाकर करीम, गजला और साफिया को बाहर निकाला। SO शाहगंज ने बताया कि गैस गीजर में धमाके की सूचना मिली थी। पुलिस ने तीनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। घटना की जांच की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं