ब्रेकिंग न्यूज

फ्लाईओवर से गिरी बोलेरो, तीन की मौत

 


लखनऊ में बेकाबू बोलेरो रेलिंग तोड़ते हुए पॉलिटेक्निक फ्लाईओवर से 30 फीट नीचे गिर गई। हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। सभी बोलेरो सवार अयोध्या से शादी समारोह से लौट रहे थे। घटना देर रात एक बजे हुआ। स्थानीय पुलिस ने बताया कि शनिवार देर रात बोलेरो से चार लोग अयोध्या हाईवे से लखनऊ के मुंशी पुलिया की तरफ फ्लाईओवर से होकर जा रहे थे। इस दौरान बोलेरो अनिययंत्रित्र होकर फ्लाईओवर से नीचे गिरकर क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने राहगीरों की मदद से बोलेरो से तीन युवकों को बाहर निकाला। वहीं चौथे युवक को निकलने के लिए गैस कटर से दरवाजा काटकर  निकाला गया। जिसके बाद सभी को लोहिया अस्पताल में भर्ती करवाया। डीसीपी ने बताया कि जहां एक युवक की मौत हो गई। जबकि तीन युवकों की हालत गंभीर होता देख डॉक्टरों ने ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। जहां दो अन्य युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान प्रांशु शुक्ला, अमित कुमार और राजकुमार के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान हर्ष शुक्ला के रूप में हुई। सभी लोग लखनऊ के रहने वाले है। बताया जा रहा है कि घटना के वक्त गाड़ी की स्पीड काफी ज्यादा थी। जिसे ड्राइवर से कंट्रोल ना होने की वजह से डिवाइडर पर चढ़ी। जिसके बाद ये हादसा हुआ है।

कोई टिप्पणी नहीं