ब्रेकिंग न्यूज

ब्रेकअप से खफा प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या,फिर खुद की कनपटी में गोली मारकर जान दी


मेरठ जिले में ब्रेकअप से खफा प्रेमी ने प्रेमिका की गोली मारकर हत्या कर दी थी। फिर खुद की कनपटी में गोली मारकर जान दे दी। प्रेमी शुभम ने प्रेमिका साक्षी की फोटो किसी दूसरे लड़के के साथ देख ली थी। जिसको लेकर दोनों में जमकर झगड़ा हुआ था। इसके बाद दोनों का ब्रेकअप हो गया था। वारदात से पहले प्रेमी ने दोस्त के साथ शराब पी। इसके बाद प्रेमिका के घर जाकर उसको गोली मारी।इतना ही नहीं, घटना से पहले शुभम ने वॉट्सऐप पर बेक्रअप स्टेट्स भी लगाया था। इसमें लिखा था- हो गया ब्रेकअप...टुडे आईएम वेरी सैड। पुलिस को शुभम की जेब से पास 5 जिंदा कारतूस मिले। उसने ​​​​​3 दिन पहले ही गांव के एक लड़के से देसी तमंचा और 7 कारतूस खरीदे थे। दोनों की लाश रविवार को लड़की के घर के एक कमरे में मिली थी। पुलिस ने 24 घंटे के अंदर घटना का खुलासा कर दिया है।पुलिस को रविवार को पेपला गांव के एक मकान से दो लाशें मिली थीं। लड़के शुभम की कनपटी पर गोली लगी थी। लड़की साक्षी की छाती से खून निकल रहा था। SSP रोहित सिंह सजवाण ​​​​​​ने बताया कि शुभम ने पहले लड़की को गोली मारी। फिर खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया।जब शुभम के शव की जांच की गई, तो उसकी पैंट से 5 कारतूस मिले हैं। शुभम ने 3 दिन पहले 7 कारतूस और अवैध तमंचा गांव के एक समीर नाम के लड़के से खरीदे थे। 5 कारतूसों के मिलने से साफ है कि शुभम घटना की प्री-प्लानिंग करके प्रेमिका साक्षी के घर आया था।जांच में सामने आया है कि शुभम ने कुछ दिन पहले साक्षी के मोबाइल में उसके गांव के किसी दूसरे लड़के के साथ फोटो देखे थे। फोटो में दोनों की करीबी झलक रही थी। ये फोटो देखकर शुभम भड़क गया था। उसने साक्षी से पूछा भी था कि ये तस्वीरें क्या हैं? इस पर दोनों का काफी झगड़ा भी हुआ था।इसके बाद शुभम ने गांव में जाकर जब फोटो में साक्षी के साथ वाले लड़के से पूछा, तो उसने बताया था कि साक्षी उसकी गर्लफ्रेंड है। इस बात से शुभम काफी नाराज था।शुभम अपनी गर्लफ्रेंड का दूसरा प्रेमी होना बर्दाश्त नहीं कर सका। उसने सोच लिया कि वह साक्षी को सबक सिखाएगा। पुलिस ने इनकी कॉल डिटेल निकलवाई। इसमें सामने आया कि 15 फरवरी को शुभम और साक्षी में लंबी बातचीत हुई थी। 16, 17 फरवरी को दोनों में बहुत कम बातचीत हुई है और 18 फरवरी को बात ही नहीं हुई।19 फरवरी को शुभम ने अपने मोबाइल पर स्टेटस लगाकर लिखा कि हो गया ब्रेकअप...टुडे आई एम वेरी सेड। इसके बाद घटना हुई। घटना से पहले शुभम ने अपनी और साक्षी की आपत्तिजनक तस्वीरें भी स्टेटस पर लगा ली थीं। पूछताछ में पता चला है कि शुभम ने अपनी बहन, परिजनों को साक्षी से ब्रेकअप के बारे में बताया था।पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वारदात से पहले शुभम ने अपने दोस्त के साथ शराब पी। उसने अपने दोस्त को बताया कि वो जाकर युवती की हत्या कर देगा। फिर वो युवती के घर गया और घटना को अंजाम दिया। ब्रेकअप की वजह युवती का किसी दूसरे युवक से बातचीत करना सामने आ रहा है।शुभम (19) और साक्षी (20) दोनों पड़ोसी थे। दोनों के घर के बीच की दूरी 150 मीटर है। इसलिए वे एक-दूसरे को जानते थे। दोनों एक जाति से भी थे। दोनों के अफेयर की कहानी साक्षी के भाई के स्कूल से शुरू होती है। साक्षी का छोटा भाई ध्रुव और शुभम दोनों एक स्कूल और एक क्लास में पढ़ते हैं। इसलिए शुभम का साक्षी के घर आना-जाना शुरू हुआ। दोस्त से मिलने अक्सर शुभम साक्षी के घर आता। यहीं से दोनों के बीच प्यार का सिलसिला शुरू हुआ।घर आने-जाने के कारण दोनों में बातचीत होने लगी। ये बातचीत कुछ ही समय में दोस्ती में बदल गई। इसके बाद दोनों की स्नैपचैट और वॉट्सऐप पर बातें शुरू हो गईं। फिर धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया और वे बेहद करीब आ गए। साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे। पुलिस को मोबाइल में दोनों की चैटिंग और कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें भी मिली हैं।

कोई टिप्पणी नहीं