ब्रेकिंग न्यूज

6 लड़कियों के पिता ने रचाई दूसरी शादी


लखनऊ एक बुजुर्ग ने अपने से करीब 40 साल छोटी लड़की से शादी रचाई है। यह शख्स 6 लड़कियों का पिता है। तीन साल पहले उसकी पत्नी की मौत हो चुकी है। पत्नी की मौत के बाद से वह अपने अकेलेपन से काफी परेशान था। इसके चलते उसने दूसरी शादी करने का फैसला लिया। बुजुर्ग के अपनी बेटी की उम्र की लड़की से शादी के चर्चे सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहे हैं। मामला बाराबंकी जिले के सुबेहा थाना क्षेत्र में स्थित जमीन हुसैनाबाद पूरे चौधरी गांव का है। यहां के रहने वाले नकछेद यादव से शादी करने वाली नंदनी रांची की रहने वाली है। उसकी उम्र 24 साल है। यानी वह उसकी बेटी की उम्र की है।नकछेद यादव ने बताया पहली पत्नी की मौत के बाद से वह काफी अकेला हो गया था। उसकी सभी लड़कियों की शादी हो चुकी है। सभी अपने-अपने ससुराल चली गई हैं। इतना ही नहीं, घर में खाना बनाना वाला भी कोई नहीं था। इस वजह से काफी परेशानी होती थी। इसके चलते मैंने अब दूसरी शादी है। इस शादी से हम दोनों काफी खुश हैं।

कोई टिप्पणी नहीं