ब्रेकिंग न्यूज

कड़ाके की ठंड जारी, शीत लहर और घने कोहरे की चेतावनी


लखनऊ यूपी
में कड़ाके की ठंड का दौर जारी है। मौसम विभाग ने आज के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।  मौसम विभाग ने सोमवार को भी घने कोहरे व शीत लहर की चेतावनी को बरकरार रखा है। साथ ही मंगलवार से कुछ राहत होने की उम्मीद जताई है। रविवार को अचानक सुबह मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर अयोध्या समेत 16 जिलों को रेड अलर्ट पर रख दिया। इन जिलों में कल सुबह तक के लिए चेतावनी जारी की गई है।ठंड हर रोज अपना एक अलग रूप दिखा रही है। पारे में गिरावट का सिलसिला, घना कोहरा और शीत लहर का व्यापक असर देखने को मिल रहा है। रविवार को 3 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ अयोध्या सबसे ठंडा रहा।शनिवार के मुकाबले इसमें दो डिग्री की कमी दर्ज की गई। वहीं प्रदेश के पांच अन्य शहरों में 4 डिग्री से कम न्यूनतम तापमान दर्ज हुआ।वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, अत्यधिक घना कोहरा, शीत लहर और कोल्ड वेव की ऐसी स्थिति जब वो सामान्य से अधिक गंभीर हो जाए तो मौसम विभाग रेड अलर्ट जारी करता है। इसका मलतब है कि विशेष सावधान रहने की जरूरत है। विभाग की ओर से रविवार की दोपहर में बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुजफ्फरनगर, गाजियाबाद,  हापुड़, रामपुर, बरेली, बुलंदशहर, उन्नाव, कानपुर नगर, रायबरेली, अमेठी, अयोध्या, सुल्तानपुर को रेड अलर्ट पर कर दिया गया। यहां मौसम बिगड़ने के आसार बताए गए और यह चेतावनी सुबह 8. 30 बजे तक के लिए जारी की गई है। इस स्थिति में ठंड से बचने और सावधान रहने की सलाह दी जाती है। मौसम विभाग द्वारा येलो और आरेंज अलर्ट जारी करते हुए प्रदेश केअधिकांश शहरों में अत्यधिक घना कोहरा पड़ने, शीतलहर की चेतावनी जारी की गई है। 10 जनवरी की सुबह तक ये हालत बने रह सकते हैं। 

कोई टिप्पणी नहीं