ब्रेकिंग न्यूज

पत्नी लगा रही थी फांसी और पति मोबाइल से बनाता रहा उसका वीडियो


लखनऊ कानपुर में एक महिला ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। चौंकाने वाली बात यह है कि जब महिला फंदा गले में डाल रही थी तब पति उसी कमरे में था। वह मोबाइल से वीडियो बना रहा था। पति ने इस वीडियो को पत्नी के घर वालों को भेज दिया। वीडियो देखकर महिला के परिजन दौड़ते-भागते घर पहुंचे। वहां बेड पर बेसुध हालत में पड़ी मिली। परिजन तुरंत उसे नजदीकी अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे पहले जब महिला खुदकुशी करने जा रही थी, तो पति ने कमरे से उसका वीडियो बना लिया।पति को वीडियो बनाता देख महिला फंदे से नीचे उतर आई और कुछ देर बाद वहीं पर फंदे से लटकी मिली। सूचना पर पहुंचे मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। हनुमंत विहार पुलिस और फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य एकत्र किए हैं।गुलमोहर विहार निवासी संजीव गुप्ता प्राइवेट नौकरी करते है। पांच वर्ष पूर्व किदवई नगर निवासी शोभिता गुप्ता से विवाह हुआ था। दोनों की ढ़ाई वर्ष की एक बेटी है। संजीव के मुताबिक सोमवार को दंपती में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके बाद शोभिता ने अंदर से कमरा बंद कर खुदकुशी का प्रयास किया।इसका संजीव ने वीडियो बना लिया और कहा कि यह वीडियो तुम्हारे घर वालों को भेजूंगा कि तुम इस तरह का काम करती हो। इतना सुन शोभिता नीचे उतर आई। इसके बाद दोनों में  विवाद होता रहा। कुछ देर बाद शोभिता नीचे कमरे में आई और पंखे के सहारे फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।संजीव जब नीचे आया, तो शोभिता का शव फंदे से लटका देख उसे नीचे उतारा और निजी अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर शोभिता के मायके वाले पहुंचे और पति पर हत्या कर शव फंदे से लटकाने का आरोप लगाया है।एसीपी  ने बताया कि फॉरेंसिक टीम ने घटना स्थल का निरीक्षण किया। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पति संजीव गुप्ता को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के दौरान संजीव ने बताया कि 25 अक्टूबर को पत्नी शोभिता से उसका झगड़ा हुआ था। इसके बाद वह फांसी लगाने की बात कहकर पंखे में फंदा बना रही थी, तो उसका वीडियो बनाकर मायके वालों को भेज दिया। इस दौरान उसने फांसी नहीं लगाई और उतर आई।पति ने पुलिस को बताया कि ससुराल वालों को वीडियो भेजते हुए कहा कि अपनी बेटी की हरकतें देख लो। संजीव ने यह भी कहा कि उसी दिन थोड़ी देर बाद फिर दोनों के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद शोभिता ने कमरे में फांसी लगा ली। पति ने पुलिस को यह भी बताया कि उसे लग रहा था कि वह पत्नी फांसी लगाने की धमकी या फिर नाटक कर रही है। हालांकि, कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया।

कोई टिप्पणी नहीं