ब्रेकिंग न्यूज

12 साल की बेटी के चरित्र पर था शक, मां-बाप ने मिलकर जिंदा नहर में फेंका

 


लखनऊ मेरठ जिले के गंगानगर स्थित जेजी ब्लॉक निवासी कलेक्शन एजेंट  और उसकी पत्नी  ने 12 साल की बेटी चंचल को भोला झाल की नहर में फेंक दिया। डूबने से उसकी मौत हो गई। वारदात कर माता-पिता ने गंगानगर थाने में चंचल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस ने दंपती और उनके एक रिश्तेदार को गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि शव अभी नहीं मिला है। पुलिस के मुताबिक चंचल के फोन पर बातचीत करने को लेकर अभिभावक नाखुश थे। उन्होंने बेटी को डांटा जब वह नहीं मानी तो उसकी जान ले ली। 12 साल की बच्ची चंचल की मौत का राज उसके ही 6 साल के भाई आरव ने खोल दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया। बकौल पुलिस गहनता से पूछताछ की गई तो दंपती ने बताया कि बेटी अक्सर लड़कों से फोन पर बातें करती थी। वे इससे नाराज थे। कई बार रोकने पर भी वह नहीं मानी तो उसे नहर में फेंक दिया जहां डूबने से उसकी मौत हो गई। पुलिस ने रविवार को शव की तलाश की हालांकि वह नहीं मिल सका। बागपत के सिंधावली अहीर गांव निवासी बबलू परिवार के साथ गंगानगर में रहता है। बेटी चंचल गंगानगर एफ-ब्लॉक स्थित शारदा पब्लिक स्कूल में कक्षा पांचवीं की छात्रा थी। एक सितंबर को बबलू ने गंगानगर थाने में चंचल की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। पुलिस लड़की की तलाश में जुटी थी। एसपी देहात ने बताया कि शनिवार को दंपती को थाने बुलाकर पुलिस ने उनके बयान लिए तो उनमें विरोधाभास था। इससे पुलिस को शक हुआ। पुलिस ने कई जगह पर CCTV कैमरों की फुटेज देखी। इसमें चंचल अपने माता-पिता के साथ ही बाइक पर जाते हुए दिख रही है।12 साल की बच्ची चंचल की मौत का राज उसके ही 6 साल के भाई आरव ने खोल दिया। पुलिस के मुताबिक उसने अपने बयान में बताया कि मम्मी-पापा चंचल दीदी को पीटते थे और वही उसे बाइक पर लेकर गए थे। चंचल की गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस ने कई जगह CCTV कैमरे देखे लेकिन सुराग नहीं लग सका। सीओ सदर देहात  शनिवार सुबह चंचल के घर पहुंचीं। माता-पिता से जानकारी लेने के बाद चंचल भाई 14 साल के वंश और 6 साल के आरव के बयान लिए।आरव से पूछताछ के बाद पुलिस ने एक सितंबर की सुबह CCTV कैमरे देखे। इसमें चंचल अपने माता-पिता के साथ बाइक पर बैठी नजर आई। दंपती ने बताया कि बेटी को जिंदा फेंका था। वह उनकी आंखों के सामने डूबी है। सीओ ने बताया कि बबलू और उसकी पत्नी रूबी बार-बार बयान बदल रहे थे। पहले उन्होंने बच्ची को घर से गायब होने की बात कही।चंचल के भाई आरव ने मम्मी-पापा के साथ बाइक पर जाने की बात पुलिस को बताई तो इसके बाद बबलू ने बताया कि वह पत्नी के साथ बेटी को दवा दिलाने गए थे। रास्ते में बेटी दुकान से बर्गर लेने चली गई। तब से लापता है। सीओ के मुताबिक शक होने पर पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो दंपती ने बताया कि बेटी की कुछ लड़कों से दोस्ती थी। उन्हें बदनामी का डर सताने लगा था। इसलिए वह उसे लेकर भोलाझाल नहर पर ले गए। नहर में उसे फेंक दिया था। वह उनकी आंखों के सामने ही डूब गई थी। 

कोई टिप्पणी नहीं