ब्रेकिंग न्यूज

डीएम व एसपी ने ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम के तहत होमगार्ड्स विभाग द्वारा आयोजित जन जागरूकत रैली/तिरंगा यात्रा को हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना

 


सुलतानपुर  आजादी के 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव के अन्तर्गत ‘हर घर तिरंगा‘ कार्यक्रम को सफल बनाये जाने हेतु शुक्रवार को स्वतंत्रता सप्ताह के दूसरे दिन होमगार्डस विभाग की ओर से तिरंगा यात्रा/प्रभात फेरी, विचार गोष्ठी पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में आयोजित की गई।  जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने जिला कमाण्डेन्ट नीता भारती के साथ होमगार्ड्स विभाग की ओर से आयोजित जन जागरूकता हेतु तिरंगा यात्रा/प्रभात फेरी को पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार परिसर से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। होमगार्ड्स जवानों का रोडमार्च/तिरंगा रैली तीन स्तरों पर आयोजित की गयी, जिसमें पैदल महिला टुकड़ी, पैदल पुरूष टुकड़ी व बाइक टुकड़ियों ने प्रतिभाग किया। जवानों के रोडमार्च का नेतृत्व कृपा शंकर वी0ओ0 द्वारा किया गया। उक्त रैली त्रिपाठी सभागार से प्रारम्भ होकर शहर के प्रमुख मार्गों जैसे दीवानी चौराहा, डीएम तिराहा, चन्द्रशेखर आजाद पार्क, तिकोनिया पार्क से होते हुए पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में समाप्त हुई। 

 तत्पश्चात होमगार्ड विभाग द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विचार गोष्ठी का आयोजन पं0 राम नरेश त्रिपाठी सभागार में किया गया। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 आर0ए0 वर्मा, विशिष्ठ अतिथि अपर जिला जज  इन्तेखाब आलम, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील वर्मा, उप जिलाधिकारी कहकशॉ अंजुम, सीओ सिटी राघवेन्द्र चतुर्वेदी, जिला सूचना अधिकारी धीरेन्द्र कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी आर0के0 भारती सहित होमगार्ड्स विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। सभी ने विचार गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए आजादी की 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के ऐतिहासिक पहलुओं पर प्रकाश डाला।  मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ0 आर0ए0 वर्मा ने आजादी की 75वीं वर्षगाठ के अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए कहा कि अमृत महोत्सव मनाये जाने का मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी में स्वतंत्रता संघर्ष की याद को ताजा करना है, जिससे आने वाली युवा पीढ़ी स्वतंत्रता संघर्ष के इतिहास को कुछ  सीख सके तथा नवभारत निर्माण में अपना योगदान दे सकें। उन्होंने 1962 में हुई भारत चीन की लड़ाई, स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े वीर सपूतों को याद किया। संगोष्ठी के अन्त में जिला कमाण्डेन्ट होमगार्ड्स नीता भारती द्वारा सभी आये हुए अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। उक्त संगोष्ठी में मंच का संचालन राम मिलन मोदनवाल द्वारा प्रस्तुत किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं