ब्रेकिंग न्यूज

डीएम व एसपी द्वारा थाना समाधान दिवस में थाना कोतवाली देहात में सुनी जन समस्याएं


सुलतानपुर जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा ने शनिवार को जनपद सुलतानपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस के अवसर पर थाना कोतवाली देहात में पहुंचकर थाना दिवस पर आये जनसामान्य की समस्याओं को सुनकर उसके निस्तारण का निर्देश सम्बन्धित को दिया। उन्होंने थाना कार्यालय तथा ऑनलाइन शिकायतों के निस्तारण हेतु महिला हेल्पडेस्क का निरीक्षण कर सम्बन्धित से जायजा लिया तथा आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित को दिये।  समाधान दिवस में भूमि विवाद से सम्बन्धित शिकायती प्रार्थना पत्रों के क्रम में जिलाधिकारी ने राजस्व व पुलिस अधिकारियों को संयुक्त रूप से मौका मुवायना कर गुणवत्तापूर्ण निराकरण कराने के निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। उन्होंने अवैध रूप से सरकारी भूमि पर कब्जा करने वालों के खिलाफ भी कार्यवाही किये जाने के निर्देश दियेे  पुलिस अधीक्षक सोमेन वर्मा द्वारा थाना समाधान दिवस पर प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों को अविलम्ब सम्बन्धित रजिस्टर पर अंकित कर कृत कार्यवाही हेतु सम्बन्धित थानाध्यक्ष्य को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि पुलिस के अधिकारी/कर्मचारीगण क्षेत्र से आने वाली जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान करें तथा उनसे अच्छा व्यवहार बरतें। इस अवसर पर राजस्व अधिकारी, पुलिस क्षेत्राधिकारी तथा पुलिस कर्मी, राजस्व कर्मी सहित फरियादीगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं