ब्रेकिंग न्यूज

जन समस्याओं का निस्तारण मानवतापूर्ण ढंग से ससमय करायें अधिकारी- सतीश चन्द्र शर्मा


सुलतानपुर  राज्यमंत्री, खाद्य एवं रसद तथा नागरिक आपूर्ति उ0प्र0 सरकार  सतीश चन्द्र शर्मा ने जनपद सुलतानपुर का 02 दिवसीय भ्रमण कर गुरूवार को प्रथम दिवस में स्थानीय लोक निर्माण विभाग गेस्ट हाउस पहुँचकर गार्ड ऑफ ऑनर लिया तत्पश्चात भाजपा पदाधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने कलेक्ट्रेट में स्थित एकीकृत कोविड कमाण्ड एण्ड कन्ट्रोल सेन्टर का निरीक्षण कर जिलाधिकारी से जायजा लेने के पश्चात संतोष व्यक्त किया। कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ उन्होंने समीक्षा बैठक कर जन कल्याणकारी योजनाओं व विकास कार्यों, अपराध एवं कानून व्यवस्था आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित अधिकारियों से गहन जानकारी प्राप्त कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

उन्होंने जन शिकायतों का निस्तारण समय से किये जाने के साथ-साथ जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुँचाने हेतु विशेष बल दिया तथा कानून व्यवस्था सुदृढ़ बनाये रखने एवं अपराध निरोधक कार्यवाही समय-समय पर की जाय।राज्यमंत्री सतीश चन्द्र शर्मा ने समीक्षा बैठक में विभागवार समीक्षा करते हुए कहा कि रोजगार के अवसर बढ़ाये जाय, जन शिकायतों का निस्तारण सम्बन्धित अधिकारी प्राथमिकता के साथ सुनिश्चित किये जाय। उन्होंने हर-घर जल योजना/जल जीवन मिशन, पाइप्ड पेयजल योजना, अमृत योजना-जिलापूर्ति, नहरो में टेल तक पानी पहुँचना, निराश्रित गोवंशों का संरक्षण व टीकाकरण, मुख्यमंत्री निराश्रित/बेसहारा गोवंश सहभागिता योजना, गो-वंशीय एवं महिष-वंशीय पशुओं की ईयर टैगिंग, खाद्य एवं विपणन, कृषि, शहरी/ग्रामीण क्षेत्रों विद्युत आपूर्ति, खराब ट्रंसफार्मर बनने की स्थिति, उपायुक्त उद्योग एवं उद्यम प्रोत्साहन, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, कन्या सुमंगला योजना, दिव्यांगों को कृत्रिम उपकरण, गोल्डन कार्ड, हेल्थ एवं वेलनेस सेन्टर, टीकाकरण प्रगति, चिकित्सालय में चिकित्सकों की उपलब्धता, प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी/ग्रामीण, मुख्यमंत्री आवास ग्रामीण, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्राम पंचायत सचिवालय निर्माण, स्वच्छ भारत मिशन नगरीय, वृक्षारोपण अभियान, स्कूल चलो अभियान, आपरेशन कायाकल्प योजना की प्रगति, आईजीआरएस एवं अन्य मामलों से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण की स्थिति के साथ-साथ कानून व्यवस्था एवं अपराध समीक्षा कर निरोधात्मक कार्यवाही, महिला उत्पीड़न, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पास्को एक्ट, गुण्डा अधिनियम के अन्तर्गत कार्यवाही, यातायात प्रबन्धन हेतु विशेष प्रयास, पैदल गश्त अभियान आदि की गहन समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये। जिलाधिकारी रवीश गुप्ता द्वारा जनपद में विभिन्न विभागों द्वारा चलायी जा रही जन कल्याणकारी योजनाएं/विकास कार्य तथा अन्य महत्वूपर्ण विषयों की जानकारी राज्यमंत्री  को दी। बैठक के अन्त में जिलाधिकारी द्वारा उपस्थित अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे  अपने विभाग की अयोजनाओं/ विकास कार्यों पर राज्यमंत्री द्वारा दिये गये निर्देशों द्वारा अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने राज्यमंत्री सहित उपस्थित अधिकारियों को धन्यवाद ज्ञापित कर बैठक समाप्ति की घोषणा की। पुलिस अधीक्षक द्वारा अपने विभाग के कार्यों के बारे में विस्तृत रूप से राज्यमंत्री को अवगत कराया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष भाजपा डॉ0 आर.ए. वर्मा, विधायक सुलतानपुर विनोद सिंह,  जिलाधिकारी रवीश गुप्ता, पुलिस उपमहानिरीक्षक/पुलिस अधीक्षक डॉ0 विपिन कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी अतुल वत्स, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 डी0के0 त्रिपाठी, डीएफओ आनन्देश्वर प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी पन्नालाल, जिला उद्यान अधिकारी रणविजय सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आर0बी0 सिंह सहित अन्य सम्बन्धित विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं