ब्रेकिंग न्यूज

UP BJP के प्रदेश अध्यक्ष का आज हो सकता है ऐलान


लखनऊ उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अपने कार्यक्रमों को गंभीरतापूर्वक लागू कराने के लिए नए प्रदेश अध्यक्ष के नामों पर मंथन कर रही है। इसी कड़ी में शनिवार को बीजेपी नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है।पार्टी से जुड़े सूत्र बताते हैं कि बीजेपी ब्राह्मण और पिछड़ा वर्ग से किसी एक को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंप सकती है। वहीं पश्चिम यूपी से नए अध्यक्ष बनने की संभावना ज्यादा प्रबल बताई जा रही है। यूपी प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कई नामों की चर्चा है। खबर है कि बीजेपी योगी सरकार में मंत्री भूपेंद्र चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान और केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा,सतीश गौतम, महेश शर्मा, श्रीकांत शर्मा और पूर्व उप मुख्यमंत्री डॉ दिनेश शर्मा के नाम पर मंथन कर सकती है। पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए अपने नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान करेगी।पार्टी देश के सबसे बड़े राज्य में एक ऐसे चेहरे को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने की तैयारी कर रही है।जो पार्टी की नीतियों को निचले स्तर तक ले जाने में कामयाब हो। ऐसे में स्वतंत्र देव सिंह के उत्तराधिकारी के नामों पर कयासों का बाजार गरमाया हुआ है।यूपी के राजनीतिक गलियारे में भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के नाम पर खूब चर्चा हो रही है।यूपी भाजपा के सूत्रों की मानें तो प्रदेश अध्यक्ष ओबीसी या ब्राह्मण समुदाय से हो सकता है। विधान परिषद में नेता पद से डॉ. दिनेश शर्मा की विदाई के बाद से उनके नाम पर भी कयास लग रहे हैं। इनके अलावा श्रीकांत शर्मा और दो सांसदों के नाम की भी खूब चर्चा है। यूपी में वर्ष 2014, 2017, 2019 और 2022 के चुनावों में भाजपा का प्रदर्शन शानदार रहा है।ऐसे में लोकसभा चुनाव 2024 का चुनाव भाजपा एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन की योजना पर काम कर रही है। पिछले दिनों पीएम नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री आवास में 4 घंटे के प्रवास के दौरान मंत्रियों के साथ-साथ संगठन के लोगों से भी बातचीत की थी।

कोई टिप्पणी नहीं