ब्रेकिंग न्यूज

पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सड़क हादसे में दरोगा और उसके मां की मौत


सुलतानपुर पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर सफर कर रहे दरोगा और उसकी मां की मौत। जयसिंहपुर थाना क्षेत्र में हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस। पुलिस ने बताया कि आज सोमवार सुबह 10.30 बजे थाना जयसिंहपुर क्षेत्रान्तर्गत पूर्वांचल एक्सप्रेस 133 कि0मी0 पर क्रेटा वाहन यूपी0 32 एलबी 8584 पर 7 लोग सवार थे, जो जनपद अम्बेडकरनगर से जनपद लखनऊ की ओर जा रहे कि रास्ते में खड़ी एक कन्टेनर वाहन यूपी0 33 टी 5385 में पीछे से क्रेटा वाहन घुसने पर एक्सीडेन्ट हो गया। जिसमें सवार 1. उ0नि0 मनीष वर्मा पुत्र राजमणि वर्मा, उम्र- 40 वर्ष व 2. चन्द्रावती पत्नी राजमणि उम्र- 70 वर्ष की मौके पर मृत्यु हो गई व 3. आरुषी वर्मा पुत्री अखिलेश वर्मा को गम्भीर चोटे आयी है तथा अन्य लोग 4. अनिश्का वर्मा पुत्री अखिलेश वर्मा, 5. किरन पत्नी अखिलेश, 6. जया वर्मा पत्नी मनीष वर्मा, 7. मन्या वर्मा पुत्री मनीष वर्मा को हल्की चोटे आयी है। जिनको प्राथमिक उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जयसिंहपुर भेजा गया। मृतक उ0नि0 मनीष वर्मा थाना-गोमतीनगर जनपद- लखनऊ में नियुक्त थे। पीड़ितो के परिजनों को जरिये दूरभाष सूचित किया गया। मौके पर पुलिस बल मौजूद है व आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है। मौके पर कानून व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

   

कोई टिप्पणी नहीं