ब्रेकिंग न्यूज

हेलीकॉप्टर से विदा हुई दुल्हन


लखनऊ प्रतापगढ़ में दुल्‍हन की विदाई अनोखे अंदाज में हुई। पिता की तमन्ना थी कि शादी के बाद बेटी को हेलीकॉप्टर से विदा करे। बेटी को जब अपने सपनों का राजकुमार मिल गया तो पिता ने धूमधाम से उसे हेलीकॉप्टर से विदा किया।पिता के सपने को पूरा करने में प्रशासन ने भी पूरा साथ दिया। प्रशासन ने गांव में हेलीपैड बनवाया। सुरक्षा-व्यवस्था के लिए पुलिस फोर्स तैनात रही। हेलीकॉप्टर जब प्रतापगढ़ के गांव सराय सागर की धरती पर उतरा, तो देखने वालों की भीड़ लग गई।मामला सदर विकास खंड के बहलोलपुर सराय सागर गांव का है। यहां रहने वाले विनोद कुमार सिंह की बेटी उर्वशी सिंह का विवाह लालगंज के अर्जुनपुर के रहने वाले अमित सिंह के साथ तय हुआ था। दोनों प्राइमरी स्कूल के टीचर हैं। 26 नवंबर को बारात विनोद सिंह के दरवाजे पर पहुंची। नाचते-गाते पहुंचे बरातियों का भव्‍य स्‍वागत किया गया। रात में उर्वशी और अमित का हंसी-खुशी माहौल में विवाह संपन्‍न हुआ।शनिवार की सुबह उर्वशी और अमित की विदाई हुई। विदाई के लिए विनोद सिंह ने प्राइवेट कंपनी से हेलीकॉप्टर बुक किया था। उर्वशी अपने पति के साथ हेलीकाप्टर से ससुराल अर्जुनपुर पहुंची। सुबह करीब 11:30 बजे हेलीकाप्टर अर्जुनपुर में उतरा। हेलीकाप्टर से दुल्हन के ससुराल आने को लेकर लोग उत्‍साहित थे। हेलीकाप्टर व उससे उतरते नवबधू को देखने के लिए लोग सुबह से ही हेलीपैड स्थल पर जुट गए थे। हेलीकाप्टर से दूल्हा और दुल्हन को उतरते देख लोगो में खुशी दिखी।

कोई टिप्पणी नहीं