ब्रेकिंग न्यूज

यूपी में शुरू होने वाली हैं 22,000 से ज्यादा पदों पर भर्तियां

 


लखनऊ यूपी में  जल्द ही बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने जा रही है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग  द्वारा प्रदेश में मार्च 2022 तक अलग-अलग विभागों के 22794 पदों पर भर्तियां की जाएंगी। इनमें 7882 पद राजस्व लेखपाल के, 9212 पद स्वास्थ्य कार्यकर्ता के, 2505 गन्ना पर्यवेक्षक के, 2000 पद जूनियर असिस्टेंट एवं स्टेनोग्राफर के और 1200 पद एक्सरे प्राविधिक के शामिल हैं।बता दें कि आयोग ने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि इन भर्तियों में केवल वही उम्मीदवार शामिल हो सकेंगें जिन्हेंने 24 अगस्त को आयोजित UPSSSC PET 2021 की परीक्षा दी थी।जानकारी के अनुसार राजस्व लेखपाल भर्ती के लिए इंटर पास, स्वास्थ्य कार्यकर्ता भर्ती के लिए भी इंटर पास और ANM ट्रेनिंग प्रोग्राम के लिए डिप्लोमा सर्टिफिकेट अनिवार्य शैक्षिक योग्यता के रूप में मांगे जा सकते हैं। वहीं गन्ना पर्यवेक्षक के लिए ग्रेजुएशन, जूनियर असिस्टेंट स्टेनोग्राफर के लिए 12वीं पास और एक्स-रे प्राविधिक के लिए 12वीं पास के साथ डिप्लोमा सर्टिफिकेट मांगा जा सकता है। फिलहाल स्पष्ट जानकारी के लिए उम्मीदवारों को उपरोक्त भर्तियों के नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा। जिसके लिए उन्हें आयोग के अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

कोई टिप्पणी नहीं