ब्रेकिंग न्यूज

प्रियंका गांधी ने कहा कि झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक


लखनऊ उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले सभी राजनैतिक पार्टियां वोट की राजनीति में लगे हैं।आज  प्रियंका गांधी ने कहा कि झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है। इससे पहले प्रियंका गांधी ने सीतापुर गेस्ट हाउस में भी झाड़ू लगाई थी ।जब उन्हें लखीमपुर खीरी जाने से पहले हिरासत में लेकर वहां रखा गया था।कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव का अघोषित बिगुल फूंक दिया है और पार्टी की नजर दलित वोटों पर है। इसके मद्देनजर पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा आज शुक्रवार को लखनऊ के इंदिरा नगर स्थित दलित बस्ती लवकुश नगर पहुंचीं। यहां उन्होंने झाड़ू लगाकर सफाई की।कांग्रेस नेता महासचिव प्रियंका गांधी इंदिरा नगर की दलित बस्ती में जाकर झाड़ू लगाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि झाड़ू लगाना स्वाभिमान और सादगी का प्रतीक है। करोड़ों महिलाएं और सफाईकर्मी रोज झाड़ू लगाते हैं। और कहा कि  कल उत्तर प्रदेश की सभी जिला कांग्रेस कमेटियां भगवान वाल्मीकि मंदिर में सफाई करेंगी। देश के करोड़ों दलितों और महिलाओं का अपमान भारत बर्दाश्त नहीं करेगा। 

कोई टिप्पणी नहीं