ब्रेकिंग न्यूज

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का दौरा रद,दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंची प्रियंका दूसरे दिन के सभी कार्यक्रम रद का दिल्ली के लिए रवाना


रायबरेली कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने रायबरेली के दूसरे दिन के सारे कार्यक्रम रद्द कर दिये गये हैं वो अब दिल्ली लौट गई हैं। प्रियंका ने ये फैसला क्यों किया है इसकी जानकारी अभी तक सामने नही आई है। बता दें कि कल प्रियंका ने रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट में कांग्रेसियों के साथ 7 घंटे मैराथन बैठक की थी।बता दें कि शाम करीब 7:15 पर प्रियंका गांधी मीटिंग खत्म करके भुएमऊ गेस्ट हाउस से बाहर निकली और उनका काफिला बिना किसी तय कार्यक्रम के अमेठी के लिए रवाना हो गया। अमेठी में बीते दिनों कच्ची दीवार में दबकर तीन बच्चों की मौत से आहत परिवार से प्रियंका मिली और रात करीब 10 बजे वह रायबरेली वापस लौटी। आज सुबह प्रियंका गांधी भुएमऊ गेस्ट हाउस में जनता दरबार लगाने वाली थीं। यहां वो लोगो से मुलाकात करती। बताया तो ये भी जा रहा है़ कि बछरांवा या हरचंदपुर विधानसभा के किसी भी गांव का वो भ्रमण भी कर सकती थीं लेकिन एकाएक उनका प्रोगाम कैंसल हो गया। प्रियंका का काफिला लगभग 7:45 पर लखनऊ एयरपोर्ट के लिए रवाना हुआ वो यहां से सीधे दिल्ली जाएंगी।प्रियंका ने योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को कहा कि राज्य सरकार को ''न जनता के मुद्दों की समझ है और न ही उनसे कोई सरोकार है, यह बस झूठे विज्ञापन और हवाई दावों की सरकार है।कांग्रेस महासचिव एवं  उत्तर प्रदेश मामलों की पार्टी प्रभारी प्रियंका गुरुवार की शाम उत्तर प्रदेश के दौरे पर आयी थीं और रविवार को वह कांग्रेस अध्यक्ष एवं अपनी मां सोनिया गांधी के निर्वाचन क्षेत्र रायबरेली पहुंचीं तथा अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाया।प्रियंका ने फेसबुक और ट्विटर के माध्यम से योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार पर निशाना साधते हुए तीखा प्रहार किया। उन्होंने फेसबुक पर अपने पोस्ट में लिखा कि पहले रोजगार के झूठे विज्ञापन देते पकड़े गए। अब इनके फ्लाईओवर व फैक्‍टरी की झूठी तस्वीरों वाले विज्ञापन की कलई खुल गई। उत्तर प्रदेश की जनता इनकी हवाई बातों की हकीकत समझ चुकी है और उत्तर प्रदेश में जनता सरकार तथा मुख्यमंत्री बदलने जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं