ब्रेकिंग न्यूज

मौसम वैज्ञानिक ने कहा यूपी में एक बार फिर करवट लेगा मानसून


लखनऊ उत्तर प्रदेश में मानसून लौटने को है। लेकिन इससे पहले कई जिलों में आफत बरपा दी है। शुक्रवार को 24 घंटे के भीतर प्रदेश के 10 जिलों में 100 मिमी से भी ज्यादा बारिश हुई। सबसे ज्यादा बारिश 215 मिमी का रिकॉर्ड आजमगढ़ में बना है। कुल मिलाकर  उत्तर प्रदेश में 40.3 मिमी औसत वर्षा हुई। मौसम विभाग का कहना है कि उत्तर मध्यप्रदेश पर बना कम दबाव का क्षेत्र पश्चिमी-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ रहा है। इससे वातावरण में नमी आ रही है। एक बार फिर मानसून करवट ले सकता है। आज मौसम विभाग ने पूर्वांचल में बलिया, मऊ, देवरिया समेत 14 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।मौसम आंचलिक विज्ञान केंद्र लखनऊ के डायरेक्टर डॉक्टर जेपी गुप्ता ने बताया कि प्रदेश में एक जून से अब तक 704 मिमी औसत वर्षा हुई, जो सामान्य वर्षा 745.2 मिमी के सापेक्ष 94 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र पूर्वी मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है। फिर कम दबाव बनने के कारण प्रदेश में एक बार और मौसम करवट ले सकता है।

कोई टिप्पणी नहीं