ब्रेकिंग न्यूज

बाढ़ में फंसी महिला ने नदी पार करते हुए दिया बेटी को जन्म


नई दिल्ली बिहार के कटिहार में बाढ़ पीड़ितों  के लिए NDRF  देवदूत की भूमिका में है। कुर्सेला प्रखंड के शेरमारी गांव में बुधनी देवी को अचानक प्रसव पीड़ा होने के बाद जिस तरह से NDRF ने जल फरिश्ता बनकर बुधनी देवी को गंगा को जन्म देने में मदद किया उसके लिए पूरे इलाके में NDRF टीम की तारीफ हो रही है। दरअसल कटिहार कुरसेला प्रखंड का शेरमारी गांव पूरी तरह गंगा की बाढ़ से प्रभावित है।बाढ़ के कारण प्रखंड मुख्यालय से इस गांव का संपर्क लगभग कट चुका है।गांव की गर्भवती महिला बुधनी देवी के प्रसव पीड़ा के सूचना पर NDRF की टीम ने गांव तक पहुंच कर बुधनी देवी को स्वास्थ्य केंद्र तक पहुंचाया। जहां बुधनी देवी ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। फिलहाल जच्चा- बच्चा दोनों स्वस्थ हैं। बच्ची की दादी उषा देवी ने कहा कि बाढ़ के कहर के बीच उफनती गंगा नदी में बच्ची का जन्म होने के कारण इस बच्ची का नाम गंगा रखा गया है।NDRF के अधिकारी अनिल कुमार ने कहा कि कुर्सेला BDO द्वारा उन लोगों को सूचना दी गई थी कि एक प्रसव पीड़िता शेरमारी गांव में पानी में घिरी हुई है। उस पूरे इलाके की कनेक्टिविटी प्रखंड मुख्यालय से लगभग कट चुकी है। ऐसे में उन लोगों ने उफनती गंगा के लहरों में रेस्क्यू कर बुधनी को एंबुलेंस के माध्यम से स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

कोई टिप्पणी नहीं