ब्रेकिंग न्यूज

जिलाधिकारी ने बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी कार्यालय का किया औचक निरीक्षण


सुलतानपुर।जिलाधिकारी रवीश गुप्ता ने  कलेक्ट्रेट परिसर स्थित बन्दोबस्त अधिकारी चकबन्दी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने उपस्थिति पंजिका का भी अवलोकन किया। निरीक्षण के समय चकबन्दी कार्यालय में कुल 9 कर्मचारी कार्यरत हैं, जिसमें में से 2 कर्मचारी उपस्थित पाये गये तथा अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। एक कर्मचारी मुख्य राजस्व अधिकारी कार्यालय से सम्बद्ध है व एक कर्मचारी चकबन्दी आयुक्त कार्यालय लखनऊ गये हुए हैं। एक आकस्मिक अवकाश पर हैं। जिलाधिकारी ने एसओसी को निर्देशित करते हुए कहा कि भविष्य में कार्यालय में समय से उपस्थित हों और अनुपस्थित कर्मचारियों को समय से कार्यालय आने हेतु निर्देशित किया जाय। कार्यालय में साफ-सफाई की व्यवस्था ठीक पायी गयी एवं सम्बन्धित अधिकारी को नियमित साफ-सफाई सुश्चित करवाने का भी निर्देश दिया।

कोई टिप्पणी नहीं