ब्रेकिंग न्यूज

अपने पूर्वजों की याद में वृक्ष लगाएं

सुलतानपुर। पर्यावरण बचाओ वृक्ष लगाओ अभियान चला रहे गायत्री परिवार की तरफ से कुड़वार विकासखंड के ग्राम सभा भण्ड़रा के पूरे कालू पाठक स्थित 800वर्षों पुरानी भगवान विष्णु जी की मूर्ति का पूजन अर्चन करते हुए मंदिर परिसर पर प्रर्यावरण बचाओ अभियान के तहत बृक्षारोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण के बारे में बताते हुए डॉ सुधाकर सिंह ने कहा कि आप सभी कम से कम एक पौधा जरुर लगाएं। अपने पूर्वजों को याद करते हुए लगाए गए पेड़ के पास बैठ कर कम से कम सप्ताह में एक घंटे जरूर बैठें। तीन सालों तक पेड़ों का देखभाल करते रहें। उपस्थित लोगों को डा० सुधाकर सिंह व कुड़वार प्रज्ञा एकेडमी स्कूल संचालक आशीष अग्रहरि ने संकल्प दिलाया कि हम सभी क्षेत्रवासी प्रर्यावरण में बढ चढकर सहभागी बनेंगे। इस अवसर पर पत्रकार उदय प्रकाश मिश्रा,शैल्वी मिश्रा, रुद्राक्ष मिश्रा,गया बख्श दूबे, राजेश सिंह रज्जू, आनन्द प्रकाश मिश्रा,जय प्रकाश पाठक, राजेंद्र सिंह नजरू, पहलवान पाठक,सोनू पाठक,राना दूबे, गया प्रसाद पाठक, शिव सागर पाण्डेय,राजन यादव,राम धीरज यादव, रविन्द्र गुप्ता, शिव विशाल पाण्डेय,गगन पाठक,राज कुमार यादव, कल्लू पाठक,राज नरायण शुक्ला,प्रेम नारायण गुप्ता, धर्मेंद्र जायसवाल, विष्णु दूबे,संजय पाठक, सोनू पाठक,राजेश तिवारी, देवनाथ पाण्डेय, भोला पाण्डेय,संजीव पांडेय,अमित पाठक, कुलदीप पाठक,गौरव पाण्डेय,शेर बहादुर सिंह,बीपी सिंह,कुंवर बहादुर सिंह,राज कुमार गुप्ता, राममूर्ति तिवारी सहित कई लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं